डीएम ने सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर 18 दिसम्बर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीडा डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) का औचक निरीक्षण और सीडा सभागार में बैठक की गयी।


            सीडा प्राधिकरण के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवास निर्माण के कार्य की प्रगति को देखा गया और कार्य की गति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा अर्द्धनिर्मित भवन (टाईप-4) को 07 जनवरी 2025 तक पूर्ण रूप से तैयार कर सीडा को हस्तगत कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये और कार्यदायी संस्था को नोटिस निर्गत किये जाने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप होना चाहिए।


           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और निर्देशित किया कि सीडा में सड़क संख्या-11 को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु कार्यदायी संस्था को नोटिस निर्गत किया जाय एवं किसी भी प्रकार की शिथिलता संस्था द्वारा न बरती जाय। इसके साथ ही उन्होंने पिछले निरीक्षण में जो भी दिशा-निर्देश दिये थे उनके अनुपालन का अवलोकन किया तथा कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।  


इसके साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सीडा के उद्यमी संगठन के प्रतिनिधि, अध्यक्ष, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाकुम्भ-2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के दृष्टिगत सीडा के उद्यमी संगठनों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु 01 होल्डिंग एरिया का निर्माण कराया जाय। जिसमें आवश्यकतानुसार बेड, विस्तर, कम्बल एवं प्रसाधन की अस्थायी व्यवस्था करायी जाय।


इस दौरान उन्होंने मुरली बिंद नामक वयोवृद्ध को कंबल प्रदान करते हुए उनका कुशलक्षेम भी पूछा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, उपायुक्त उद्योग सन्दीप कुमार, औद्यागिक संगठन एवं प्रमुख उद्यमीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न