निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर 19 जनवरी को: राजपूत सेवा समिति


जौनपुर। राजपूत सेवा समिति की आवश्यक बैठक कलीचाबाद स्थित महाराणा प्रताप पार्क मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता डा. एनके सिंह ने किया। बैठक में सभी सदस्यों ने राजपूत समाज के उत्थान और विकास के लिए वृहद रूप से चर्चा की। मुख्य रूप से महाराणा प्रताप के नाम पर एक सभागार का निर्माण कराने को लेकर सभी सदस्यांे ने अपनी सहमति जताई। वहीं 19 जनवरी को अहमदपुर ग्राम स्थित हरगोविंद सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में राजूपत सेवा समिति द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर मंे जनपद के कई माने-जाने चिकित्सक भाग लेंगे। शिविर में सभी मरीजों का निः शुल्क जांच करने के बाद दवाईयां वितरित की जायेगी। राजपूत समाज के विकास के लिए समिति के सभी सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव दिया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, शशिमोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह सफायर, डा. तेज सिंह, डा. वीरेन्द्र बहादुर सिंह नवाब, अशोक सिंह, पम्मू सिंह, देवेन्द्र सिंह, रवीन्द्रनाथ सिंह एडवोकेट, सिद्धार्थ सिंह, अजीत सिंह, विनोद सिंह, बच्चा सिंह, सर्वेश सिंह, उपेन्द्र सिंह समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सिंह एवं रवीन्द्रनाथ सिंह ने किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह