जिला न्यायालय ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास व आर्थिक दण्ड की सुनाई सजा

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने बीते वर्ष-2023 मे नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा आर्थिक जुर्माने से दण्डित किया है।
अभियोजन कथानक के अनुसार जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी वादिनी मुकदमा ने स्थानीय थाने मे अभियोग पंजीकृत कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री 13 दिसंबर 2023 को बकरी चराने के लिए खेत में गई थी जहां उसके गांव का रहने वाला राकेश यादव उसे पकड़ कर मारा पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उसके ऊपर पेशाब कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़िता ने भी अपने बयान में बताया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करके उसके मुंह में पेशाब कर दिया था।
शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय व कमलेश कुमार राय के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात न्यायालय ने आरोपी राकेश यादव को भा0दं0वि0 की धारा 376 के अन्तर्गत दोषी पाते हुए बलात्कारी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 100500 रूपए अर्थ दंड से दंडित किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां