डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर 04 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


       सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि शिकायतों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि फरियादियों की सुनवाई करते हुए प्रभावी निस्तारण कराया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।


           जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने- अपने क्षेत्र में चाईनीज मांझा बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा  फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 70 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब, असहाय सहित पात्र फरियादियों को तथा मौके पर उपस्थित दो दिव्यांग उमेश, लालमन को कम्बल वितरित किया गया।
            इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
           इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां