पर ड्राप मोर क्राप‘‘ माईक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत ड्रिंप/मिनी स्प्रिंकलर व पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से कम पानी में बढ़ रहा उत्पादन

‘‘
जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि कृषक विजय बहादुर मौर्य ग्राम धर्मापुर विकास खंड धर्मापुर मिनी स्प्रिंकलर 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उद्यान विभाग से अनुदान पर लगाया था, जिसमें मटर, लहसुन, पालक, सोया, मेंथी की खेती करता है। अभी मौजूदा समय में उसके पास मटर, लहसुन, सोया, पालक, मेंथी आदि सब्जी लगा है।


           कृषक विजय बहादुर मौर्य ने बताया कि मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति की वजह से खेती बहुत आसान हो गई है, खेती की लागत से लगभग 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मिनी स्प्रिंकलर की सिंचाई करने से कीटाणु धुल जाते है, कम से कम दवा/खाद के छिड़काव की आवश्यकता होती है, इसी प्रकार प्रगतिशील किसान राजदेव यादव, ग्राम केशवपुर वि0ख0 सिरकोनी ने 01 हे0 में ड्रिप सिचाई पद्धति का प्रयोग करके खीरा की खेती में अच्छा मुनाफा कमा रहें है। कृषक द्वारा बताया गया है कि ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से पानी की बचत होती है, गुणवक्तायुक्त उत्पादन में वृद्धि प्राप्त होती है।


            जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष ड्रीप सिंचाई पद्धति का लक्ष्य 570 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 82 हे0, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1049 हे0 एवं लार्ज वाल्यूम (रेंनगन) 220 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके लिए एक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर 90 प्रतिशत का अनुदान लघु सीमांत/सीमांत कृषकों को तथा 80 प्रतिशत का अनुदान सामान्य कृषकों को दिया जाता है। इस प्रकार पोर्टेबल स्प्रिंकलर लार्ज वाल्यूम (रेन गन) का प्रति हेक्टेयर स्थापित करने पर 75 प्रतिशत लघु सीमांत/सीमांत तथा 65 प्रतिशत सामान्य कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों के प्रक्षेत्र पर सिंचाई व्यवस्था हेतु नलकूप लगा होना चाहिए, आवश्यक प्रपत्र के लिए कृषक की स्वयं की जमीन की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी एवं एक नवीनतम फोटो पासपोर्ट साइज के साथ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां