ठण्ड को देखते हुये एडीएम ने जारी की एडवाइजरी



जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि ठण्ड का प्रकोप बढ़ने की सम्भावना को लेकर आमजन को ठण्ड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है। एडवाइजरी में कहा कि ठण्ड से बचाव हेतु शरीर पर उपयुक्त ऊनी कपडे़ पहने, बाहर निकलते समय सिर, चेहरे, हाथ एवं पैर को गर्म कपडे़ से ढंके, शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी आदि चलाते वक्त थोड़ी खिड़की खोलकर रखें और सोने से पहले सभी हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी इत्यादि को बन्द कर दें। ठंड में घर के अन्दर सुरक्षित रहे। जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक घर से बाहर न निकले, स्नान एवं पीने हेतु गुनगुना पानी का ही प्रयोग करें। शरीर के अंगों के सुन्न पड़ने हाथ-पैर कान एवं नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग इत्यादि पड़ने पर तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें। पशुओं को गर्म स्थान में रखे। उन्हें ठंड लगने पर पशु चिकित्सक की सलाह लें। किसी भी सहायता हेतु एम्बुलेंस 108, पुलिस 112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर सम्पर्क करें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां