पूर्वांचल कप 2025 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जौनपुर हुआ विजयी

जौनपुर 08 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- बेसिक शिक्षा परिषद के सौजन्य से विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के मार्गदर्शन में जौनपुर में नव वर्ष के अवसर पर पूर्वांचल कप 2025 का आयोजन किया गया। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रही जिसमे अलग अलग जनपद से अपनी प्रतिभागिता रही।
प्रतियोगिता में जौनपुर, गोरखपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, बलिया, कौशाम्बी से टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पाली ग्राउंड मडियाहूं जौनपुर में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिंसु रहे। कार्यक्रम संयोजक विनीत सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।आज प्रतियोगिता के क्रम में फाइनल मैच जौनपुर और गोरखपुर के बीच हुआ जिसमें जौनपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/10 विकेट बनायी जबकि गोरखपुर की टीम भी २० ओवर के 167/10 पर आल आउट हो गयी। सुपर ओवर में गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करके 07 रन बनायी और जौनपुर की टीम आखिरी ओवर में विजयी हुई।


मुख्य अतिथि द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा सभी कार्यक्रम को तन्मयता से किये जाने की सराहना की गई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से रविचन्द्र यादव, विनीत सिंह. आशुतोष मिश्रा, प्रिन्स मौर्या, अतुल यादव एवं विजय कुमार यादव ग्रामप्र‌धान आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह