12 जनवरी को लाखों लोग एक साथ गायेंगे वन्दे मातरम्: डा. सन्दीप पाण्डेय


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक/अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की स्मृति में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जहां ऐसा अनुमान है कि लाखों लोग एक साथ वन्दे मातरम गीत गायेंगे। कार्यक्रम की पूर्ण योजना के बारे में उन्होंने बताया कि सबसे पहले सुबह 11 बजे विशाल शोभायात्रा भण्डारी स्टेशन निकट राज कालेज के मैदान से निकाली जायेगी जो सुतहट्टी, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, शाही पुल, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा होते हुये नगर के बीआरपी कालेज के मैदान में प्रवेश करेगी। यहां कार्यक्रम में 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत गाया जायेगा जिसमें परिसर के बाहर, जनपद सहित जिले के बाहर और पूरे देश में जहां तक यह सन्देश गया है, सभी लोग 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत गायेंगे। कार्यक्रम के बाबत शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान डा. पाण्डेय ने बताया कि विदेशों में भी ऐसे बहुत सारे परिवार हैं जो हमारे निवेदन पर 2:15 बजे वन्दे मातरम गीत गायेंगे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र जायसवाल रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल प्रताप सिंह राजा प्रतापगढ़ रहेंगे। इस अवसर पर पंकज सिंह, अतुल जायसवाल, अमित पाण्डेय, अवधेश गिरि, जनार्दन पाण्डेय, जयशंकर सिंह, नित्यानन्द पाण्डेय, अतुल मिश्रा, विशाल सिंह, आनन्द देव वर्मा, राहुल अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
001

  • Related Posts

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    चाचकपुर से तपोस्थली तक सड़क निर्माण को भी मिली मंजूरी, 64.73 लाख होंगे खर्च जौनपुर।रविवार को जनपद के चाचकपुर स्थित गुरु तेग बहादुर साहेब…

    Continue reading
    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर :(पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने (सीबीएसई) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं में दबदबा, मेधावियों के सम्मान में उमड़ा उत्साह

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध