हम सभी को युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिये: ऋषि यादव


समाजवादी कुटिया के बच्चों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार व स्वेटर
अभिभावकों ने कहा— बच्चों एवं युवाओं के लिये प्रेरणा बनते जा रहे ऋषि
जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जी ने विश्व पटल पर हमारे भारत देश का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है जिसके चलते आज हमारे अलावा पूरी दुनिया उनको युगपुरूष के नाम से जानती है। उक्त बातें समाजवादी कुटिया के बच्चों को दूध, फल, बिस्कुट के साथ ठण्ड से बचाव के लिये स्वेटर देते हुये संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने कही। उन्होंने कुटिया के बच्चों को स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हम सभी लोगों को ऐसे महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिये। स्वामी जी के चित्र पर बच्चों संग पुष्प अर्पित करते हुये श्री यादव ने बताया कि कुटिया के बच्चों को उपरोक्त सामग्री के अलावा पठन-पाठन सामग्री भी दिया गया। इसी क्रम में श्री यादव ने कहा कि एक संसाधनविहीन विकलांग परिवार, जिनके भरण—पोषण की जिम्मेदारी पिछले कई वर्षों से कुटिया उठा रही है। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव बच्चों के लिये प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं। श्री यादव जहां दिव्यांग दम्पत्ति की पिछले कई वर्षों से तन, मन एवं धन से सेवा कर रहे हैं। वहीं अनुभव चौहान नामक पहलवान को गोद लेकर ऐसे जगह उनका दाखिला करवाये हैं जो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनेगा। इस अवसर पर शिक्षक श्रीचंद्र यादव, उमाशंकर यादव, रामवृक्ष विश्वकर्मा, लाल साहब, देवीचरन, लाल बहादुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां