जौनपुर -टीडी कालेज मे मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण 29 व 30 मई को

जौनपुर- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। मतगणना में लगाए जाने वाले मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 29 मई और 30 मई को टी0डी0 इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण व जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाए तथा प्रशिक्षण के उपरांत उनकी कुशलता व क्षमता का आकलन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी श्रीकेश राय, निखिल राजपूत, प्रजाक्ता त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, पी.डी. जयकेश त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, नन्दलाल यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां