अनियन्त्रित आटो गड्ढे में पलटी, महिला की हुई मौत


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव के पास आटो अनियन्त्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से एक वृद्धा की मौत हो गयी जबकि चालक व मृतका के पति घायल हो गये।बताया जाता है कि उक्त गांव निवासिनी शकुन्तला (68) अपने पति हौसिला प्रसाद तिवारी के साथ दवा लेने जा रही थी कि उक्त स्थान पर आटो अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर आटो के नीचे दबी शकुन्तला को बाहर निकाले लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मामले आवश्यक लिखा-पढ़ी के उपरांत मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां