प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की गयी बैठक

जौनपुर 23 जनवरी, 2025 (सू0वि0)-  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में तथा ज्वांइट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओं और बेटी पढाओं के तहत खेलेगा जौनपुर बढेगा जौनपुर विषयक खेल प्रतियोगिता की शुरूवात की जा रही है।


         जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गयी।


         जिलाधिकारी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता सर्वप्रथम विकासखण्ड स्तर, तहसील स्तर और उसके उपरान्त अन्तिम प्रतियोगिता जनपद स्तर पर टी0डी0 कालेज के खेल मैदान में करायी जाएगी। खेल प्रतियोगिता में कुश्ती, कबडडी, खोखो, दौड सहित अन्य खेलों को सम्मिलित किया गया है।


           जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला क्रीडा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ले। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया क्रीडा स्थल पर एम्बुलेन्स, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक स्वास्थय सुविधा उपलब्ध रहे। इसके साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिया।


           इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा विकास खडं करंजाकला के ककोर गहना निवासी कुश्ती खिलाडी़ अंशिका और जान्सी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर और कम्बल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हएु उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में असीम प्रतिभाए छिपी है, बस उन्हे एक मंच देने की आवश्यकता है। उन्होंने पहलवानों के उज्ज्वल भविश्य की मंगल कामना भी की।


           इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा, निधि शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनिता, अध्यक्ष मिटटी कुश्ती संघ जनपद जौनपुर केसरी सिंह, प्रदेश सचिव लालजी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बांकेलाल यादव, महमूद पहलवान, राष्ट्रीय पहलवान ओमप्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां