टी0डी0 कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजकुमार सिंह की याद मे 24 जनवरी शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह व कम्बल वितरण कार्यक्रम का है आयोजन


जौनपुर —जनपद के प्रतिष्ठित टी0डी0कालेज के होनहार छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजकुमार सिंह की याद मे उनकी पुण्यतिथि पर 24 जनवरी,दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से जमालापुर कस्बे मे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजली कार्यक्रम के बाद जरूरतमंदो को कम्बल वितरण,निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा। बता दे की जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के पट्टी (जमालपुर)गांव के प्रतिष्ठित परिवार मे जन्म लिए राजकुमार सिंह पुत्र श्री रामधनी सिंह बचपन से ही होनहार प्रवृत्ति के रहे। बता दे की छात्र जीवन से ही उनका गरीब असहाय छात्र/छात्राओ की यथासंभव मदद करना व सामाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनकी प्रवृति बन गई थी,जिसके चलते उन्हे टी. डी. इण्टर कालेज छात्रसंघ के चुनाव मे छात्र/छात्राओ ने उनके पक्ष मे मतदान कर अध्यक्ष पद की बडी जिम्मेदारी सौपी। टी.डी.इण्टर कालेज का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद छात्र हित मे वे निरन्तर सक्रीय रहे,जिसके चलते टी.डी.डीग्री कालेज के छात्रसंघ चुनाव मे वे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मैदान मे उतरे,जहां छात्र-छात्राओ ने उनके पक्ष मे मतदान कर उन्हे अध्यक्ष पद की बडी जिम्मेदारी सौपी। जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित टी.डी.पी.जी कालेज का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद इनकी बढती छवि से विरोधी कतिपय छात्र नेताओ मे बौखलाहट होने लगी। वे वर्ष-1995 मे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए,जिसके चलते इनके राजनैतिक विरोधीयो को इनकी निरन्तर बढती जा रही छवि ,कांटे की तरह चुभने लगी । उनके राजनैतिक विरोधीयो ने साजिश कर 24 जनवरी वर्ष-1996 को कुख्यात पेशेवर बदमाशो से अत्याधुनिक हथियारो से अंधाधुंध गोलीया बरसाकर उन्हे मौत के घाट उतार दिया।

Oplus_131072

इस अप्रत्याशित वारदात मे छात्र नेता राजकुमार सिंह के साथ ब्लाक प्रमुख कैलाश दूबे,अमीन बाकेलाल तिवारी भी मौत के घाट उतार दिए गए थे। छात्र नेता राजकुमार सिंह के पिता रामधनी सिंह जो स्वास्थ्य विभाग की सेवा से निवृत्त हुए है,उनके सुझाव पर उनके बडे भ्राता पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी शिवराम सिंह भोले व अनुज मनोज कुमार सिंह ,अरविन्द कुमार सिंह व उनके युवा पुत्र डा.आनन्द सिंह (एम.डी ) जनरल फिजिशियन, आलोक सिंह (एम.एस ), संतोष कुमार सिंह(पिंटू) व परिवारजन पुण्यतिथि समारोह के मौके पर जरूरतमंदो को कंबल वितरण / निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,नि: शुल्क दवा वितरण के पुनित कार्य सम्पादन मे अपनी सहभागिता निभाएगे ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां