राज्य स्तर पर जौनपुर की छात्रा रानी ने ‘कविता पाठ

प्रतियोगिता‘ में पुरस्कार प्राप्त जनपद का मान बढ़ाया।
जौनपुर 26 जनवरी 2025 (सू0वि0)- राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा परिषदीय उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिये कक्षानुरुप देशभक्ति आधारित गीतों/कविताओं पर आधारित ‘कविता पाठ प्रतियोगिता‘ जो कि क्रमशः विद्यालय, जनपद स्तरीय पर आयोजित की गयी।


जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति आधारित कविता पाठ की विडियो रिकार्डिंग के आधार पर जनपद जौनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर, विकास खण्ड जलालपुर की छात्रा रानी सरोज ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करके का जनपद का सम्मान बढा़या और पुरस्कार स्वरुप रुपये 4000 की धनराशि प्राप्त की। इसी प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर उपरोक्त छात्रा रानी सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित की गयी थी। छात्रा के प्रथम स्थान आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा पुरस्कार स्वरुप रुपये 2100 की धनराशि प्रदान की गयी।


जनपद स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर डेडारपुर विकास खण्ड रामनगर की छात्रा निक्की गौड ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार स्वरुप रुपये 1500 एवं कम्पोजिट विद्यालय गरियांव विकास खण्ड मुगंराबादशाहपुर की छात्रा प्रिंसी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार स्वरुप रुपये 1100 की धनराशि प्राप्त किया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए निरन्तर प्रगति करने की शुभकामना दी।


इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, जिला समन्वयक एम आई एस दुर्गा प्रसाद सिंह, एस आर जी डॉ0 कमलेश कुमार यादव व अजय कुमार मौर्य तथा सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापक व एआरपी गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां