पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर—वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठतम आचार्य डॉ. मानस पांडेय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की मूल भावनाओं का निर्वहन करना हमारा परम कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि देश और संस्था के उद्देश्य हमारे लिए सर्वोच्च होते है उसके लिए समर्पित रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने एकजुट होकर विश्वविद्यालय को नैक का ए प्लस ग्रेड दिलाने में अपनी महती भूमिका अदा की है. अब अगला लक्ष्य अब एनआईआरएफ और क्यूएस रैंकिंग जैसी संस्थाओं से बेहतर रैंकिंग प्राप्त करना है.

कार्यक्रम के पूर्व सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने अधिकारियों और कुलानुशासक प्रो. राजकुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया । इसके साथ ही 24 जनवरी से चल रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का समापन कार्यक्रम भी हुआ. समारोह का संचालन राजनारायन सिंह ने किया। इसके बाद कुलपति सभागार में शिक्षकों ने राष्ट्रभक्ति गीतों से अपने विचार प्रस्तुत किए ।


इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह प्रो .अविनाश पाथर्डीकर,प्रो वी डी शर्मा, प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो संदीप सिंह, प्रो मुराद अली, प्रो नुपुर तिवारी, प्रो संतोष कुमार, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, प्रो प्रमोद यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. रसिकेश, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ0 अनुराग मिश्र, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव, डॉ0 लक्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, विद्यार्थीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां