डीएम ने सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकार किया उद्घाटन

जौनपुर 27 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा सतहरिया पुलिस चौकी के पास बने सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकार उद्घाटन किया गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा आगामी मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत मुंगराबादशाहपुर में बने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। इसके उपरान्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुंगराबादशाहपुर तिराहा पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सड़को पर जाम न लगने पाये तथा अतिक्रमण न होने पाए। सड़कों के किनारे बेवजह वाहन खडे न रहे।


इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जल्द ही सीडा में सड़क, नाली, लाईट और अन्य जो अवशेष कमियां है उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयास किये जा रहे है, उद्यमियों को नया उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कपिल मुनि वैश्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष आईआईए बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्या, उपाध्यक्ष आशीष यादव, महासचिव गुलाब चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य उद्यमी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न