समीक्षा बैठक संपन्न, विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा

जौनपुर 28 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई। खंड शिक्षाधिकारी, डीसी, पटल सहायक की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के संदर्भ में चर्चा की गई। विभागीय योजनाओं जैसे अपार आईडी, एमडीएम की गुणवत्ता, जन्मप्रमाण पत्र आदि के संदर्भ में चर्चा की गई।


बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि एमडीएम की गुणवत्ता किसी भी प्रकार से प्रभावित नही होना चाहिये। यदि किसी भी प्रकार से कमी पाई जाती है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान दोनों दोषी होंगे।

इस लिए जो भी विभागीय योजनाएं संचालित है उसे पूर्ण गुणवत्ता के साथ संचालित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जन्म प्रमाण-पत्र के संदर्भ मे भी बताया कि इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक की गई है और निर्देशानुसार जन्मप्रमाण बनाने के कार्य मे प्रगति हो रही है। शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करते हुए पेंडेंसी को दूर किया जाएगा।


बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त डीसी व पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह