प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन डीएम ने रोका


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जिला प्रशासन प्रयागराज की सूचना के अनुसार मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है जिसके कारण अल्प समय के लिये प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोका गया है जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिलास्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।
004

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती