डीएम ने महाकुंभ संगम स्नान जा रहे श्रद्धालुओ से अभी फिलहाल संयम बरतने की अपील की-

जौनपुर– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला प्रशासन प्रयागराज की सूचना के अनुसार मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है जिसके कारण अल्पसमय के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोका गया है जिससे व्यवस्थाए सुचारू रूप से संचालित हो सके।


जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय होकर कार्य करते देखे गए है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां