डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जिलाधिकारी के द्वारा पाकशाला में जाकर बंदियों के लिए पकाए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच की गई।


        उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य और उनके ईलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि बंदियो की नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराई जाए और इसके साथ ही बंदियों के दांत, आंख और कान की जांच भी कराई जाए और जिन्हें आवश्यक हो उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।


        जिलाधिकारी के द्वारा बुजुर्ग बंदियों सहित अन्य बंदियों से संवाद करते हुए उनसे पूछा गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है।


          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, इंद्रनंदन सिंह, जेलर अजय कुमार, डिप्टी जेलर धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, डॉ0 विनय कुमार राव, फार्मासिस्ट सतीश सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न