महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

जौनपुर 03 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- बसंत पंचमी के अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु मुंगराबादशाहपुर में स्वागत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित उनकी पूरी टीम ने साथ मिलकर पूरी तन्मयता से कार्य किया।


                  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र ने बताया कि बसंत पंचमी के अमृत स्नान में यातायात सुगमता पूर्वक चल रहा है और कहीं भी किसी स्तर पर कोई कठिनाई नहीं है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि यातायात के संबंध में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नही है।

श्रद्धालुओ का अवागमन सुगमता पूर्वक हो रहा है तथा जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला प्रशासन के द्वारा बस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था है, जो लगातार जारी है, और इसका उपयोग भी हो रहा है। जो यात्री स्वेच्छा से आ रहे हैं उनको जलपान कराया जा रहा है। जिला प्रशासन इस नेक कार्य में लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी बेसिक शिक्षा विभाग की टीम व अन्य उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां