राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

जौनपुर– डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जनपद जौनपुर में 351 छात्रों ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रतिमाह रुपया 1000 की दर से 01 वर्ष में रुपया 12000 तथा 4 साल (नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक ) कुल 48000 रुपया प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति शुरू की गई थी। इसके लिए आठवीं में पढ़ने वाले जनपद जौनपुर से 4570 बच्चों ने आवेदन किए थे। दस नवंबर को प्रदेश स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 4082 बच्चे शामिल हुए थे। जनपद के लिए कुल आवंटित छात्रवृत्ति 358 है। जिसमें कुल 351 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। अनुसूचित जनजाति के छात्र न होने के कारण 07 को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी। कंपोजिट स्कूल मयंदीपुर 6 छात्र, कंपोजिट स्कूल डीह अशरफाबाद 09 छात्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसीन शाहगंज 06 छात्र ने सफलता प्राप्त किया। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्र परीक्षा में समस्त सफल छात्रों उनके शिक्षकों को जनपद नोडल शिक्षक डॉ ओमप्रकाश गुप्त एवं दुष्यंत मिश्र ने हार्दिक बधाई प्रेषित किया है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह