राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रमन प्रभाव पर हुआ व्याख्यान

विद्यार्थियों ने सीवी रमन और रमन प्रभाव पर देखी डॉक्युमेंट्री

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए रमन प्रभाव पर विशेष व्याख्यान एवं डॉक्युमेंट्री का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रसायन विभाग के डॉ. नितेश जायसवाल ने कहा कि चंद्रशेखर वेंकटरमन ने प्रकाश के प्रकीर्णन से संबंधित रमन प्रभाव का खोज किया। डॉ जायसवाल ने बताया सी वी रमन पहले एशियाई व्यक्ति थे जिन्हें रमन प्रभाव के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।


रमन प्रभाव के अनुसार, जब कोई एकवर्णी प्रकाश द्रवों और ठोसों से होकर गुजरता है तो उसमें आपतित प्रकाश के साथ अत्यल्प तीव्रता का कुछ अन्य वर्णों का प्रकाश देखने में आता है। सी वी रमन ने रमन प्रभाव के खोज की घोषणा 28 फरवरी 1928 को की और उन्हें इसके लिए 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया । डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि इस वर्ष के विज्ञान दिवस का थीम “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” है।

रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थी अपने अंदर तार्किक और वैज्ञानिक सोच की क्षमता को विकसित करें। प्रो. यादव ने कहा कि विद्यार्थी समाज में विद्यमान ऊर्जा, प्रदूषण, स्वास्थ्य से संबंधित में समस्याओं को विज्ञान के माध्यम से हल करने के लिए शोध कार्य करें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न