वंचितों की सेवा के लिए एनएसएस संकल्पित: प्रो. राज बहादुर


साइबर क्राइम जैसी वैश्विक समस्या आमजन को सचेष्ट रहना नितांत आवश्यक—डा0 दिग्विजय सिंह-जनसंचार विभाग,पू.वि.वि.जौनपुर
जौनपुर— मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन डॉ. अबू मोहम्मद आई.टी.आई. परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक प्रो. राज बहादुर यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के प्रो. डॉ. दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

सेवा, जागरूकता और शिक्षा का संगम कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने स्वागत संबोधन में कहा,
“राष्ट्रीय सेवा योजना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”

मुख्य अतिथि प्रो. राज बहादुर यादव ने कहा,”एनएसएस का उद्देश्य समाज के असहाय, वंचित और गरीब तबके की सेवा करना है। युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला है, और एनएसएस इसी दिशा में अपना अमूल्य योगदान दे रही है।”

विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. दिग्विजय सिंह ने साइबर क्राइम जैसी वैश्विक समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को इस विषय पर अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. राकेश यादव ने बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षित बालिका ही सशक्त समाज की नींव रखती है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया उत्साह

शिविर में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

उल्लेखनीय उपस्थिति और सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। इस अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभू सिंह, हाजी जियाउद्दीन, अजवद कासमी, जौनपुर प्रेस क्लब के जिला मंत्री शीतला प्रसाद मौर्य, , वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकार सरस सिंह,विघाधर राय, सर्वेश यादव, डॉ. जीवन यादव, डीएलएड प्रभारी आर.पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. राकेश कुमार बिंद, डॉ. विवेक विक्रम, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. प्रेमलता गिरी, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव,
प्रवीण यादव,सुमित, हर्ष,राजन,संजना,प्रिया, आंचल,स्नेहा,श्रेय्या, खुशी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों ने युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां