शासन के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलो मे हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन –

जौनपुर— शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
             जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया और निर्देश दिया गया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुने और इसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


              सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद, राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत सम्बन्धित, पेंशन सहित अन्य विभागों के 63 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


            इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सौरभ, नायब तहसीलदार सन्दीप सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


              इसी प्रकार समस्त तहसील में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न