चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना- जिला निर्वाचन अधिकारी

.मतगणना को लेकर भ्रामक खबर फैलाने वालो को चिन्हित करने मे मीडिया करे योगदान-डी0 इ 0ओ0

जौनपुर – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 मतगणना के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश के अनुसार मतगणना प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

        उन्होंने अवगत कराया कि 73-जौनपुर ससंदीयक्षेत्र में अधिकतम 31 राउण्ड में गणना की जायेगी तथा 74-मछलीशहर के केराकत क्षेत्र का 31 राउण्ड में गणना की जायेगी। समस्त राउंडवार मतों की गणना का अनाउंसमेंट भी किया जाएगा।

             मतगणना के दौरान लॉ एंड ऑर्डर संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने मीडिया बंधुओ से अपील किया है कि लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती देने वालो को चिन्हित करने में अपना योगदान दे।
                सोशल मीडिया पर अफवाहों का प्रचार-प्रसार न हो, अगर कोई सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार प्रसार करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी ।
              आगे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम प्रातः 06.30 बजे खोला जायेगा, जिसकी जानकारी प्रत्याशियों को दी गई है। मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा एक पब्लिक कम्युनिकेशन रूम बनाया गया है जिसमे प्रत्याशी/इलेक्शन एजेंट/प्रतिनिधियों का मोबाइल फोन जमा हो जायेगा।
               इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न