मतगणनाकार्मिको को यदि कोई दिक्कत लगे,तो पीडी से मिलकर,करे शंका का समाधान-जिला निर्वाचन अधिकारी

मतगणना कार्मिको को शहर के टीडी कालेज मे दिया गया प्रथम प्रशिक्षण-

जौनपुर 30 मई, – लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मतगणना कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण का अभ्यास सत्र तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में दो पालियों में आयोजित किया गया।

         ईवीएम मशीन से गणना हेतु कुल 171 पार्टियों द्वारा दोनों पालियों में उपस्थित होकर  प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए गणना सीट पर अभ्यास किया गया। प्रशिक्षण के समय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, द्वारा सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली गई तथा मतगणना डेमू सीट पर  प्रशिक्षण दिया गया तथा चक्रवार की जाने वाली गणना और भरे जाने वाले संबंधित प्रपत्रों तथा मत पत्र लेखा 17 सी का मिलान, एड्रेस टैग मअउ मशीन की टोटल बटन से मिलान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा डेमो सीट पर अभ्यास कराया गया।
         डाक मतपत्र से मतों की गणना के संबंध में परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, द्वारा संबंधित गणना सहायकों को प्रशिक्षित किया गया इसी प्रकार डेमो सेट के माध्यम से गणना की बारीकियों को समझाया गया तथा निर्देशित किया गया कि  पुनः समस्त मतगणना कार्मिक दिनांक 03 जून 2024 को उन्ही निर्धारित कक्षों में बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभी मतगणना कार्मिक दिनांक 3 जून 2023 को प्रातः 11.00 से तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में विधानसभा वार लगाई गई अपनी ड्यूटी पत्र प्राप्त करेंगे तथा  अपने फोटो को पहचान पत्र  चस्पा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी की मोहर लगाना सुनिश्चित करेंगे।
            जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री साईं तेजा सीलम द्वारा सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षणरत गणना सहायकों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से गणना सहायकों का क्षमता आकलन किया गया। मतगणना हेतु संबंधित डेमो सीट पर अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के उपरांत समस्त मतगणना कार्मिकों की परीक्षा आयोजित कराई गई ।
        जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गणना कार्मिकों को  यदि कोई भी गणना से संबंधित अभी भी शंका हो तो परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण के विकास भवन स्थित कक्ष में पहुंचकर अपनी शंका का समाधान 31 मई 2024 से पूर्व कर ले।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां