अजनबी दर्शनार्थी की मदद करके मिशाल बना अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार

जौनपुर – आज जहा भागदौड़ भरी भीड़ में लोग एक दूसरे को नजरअंदाज करते हैं ऐसे मे मानवता की मिशाल बना अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्य, और डॉ अभय प्रताप सिंह, शुक्रवार की रात के 9 बजे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्य अंकित गुप्ता रामदयाल गंज बाजर में किसी कार्य से गए थे! तभी राजस्थान से दो टूरिस्ट की बस काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके अयोध्या धाम जा रही थी, कुछ दर्शनार्थी उतर कर चाय नास्ता कर के जब जाने लगे तो उसी मे एक सवारी नरेश सोनी राजस्थान उम्र 45 वर्ष फिसल कर गिर गए, जब लोगों ने देखा तो उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था, तुरंत अंकित गुप्ता ने ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह से बात किया, अंकित ने अपने वाहन से बैठाकर जौनपुर एस आर एस हॉस्पिटल लेके पहुचे जहा, डॉक्टर अभय प्रताप सिंह ने मानवता और अतिथि देवो भव के नक्शे कदम पर कोई शुल्क या फीस ना लेकर निःशुल्क पूरा इलाज किया ।

टूरिस्ट नरेश सोनी ने कहा कि आज के समय में बिना स्वार्थ के कोई किसी की मदद नहीं कर्ता है ऐसे में एक अंजान शहर में आपके अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के साथ डॉ अभय प्रताप सिंह ने इतना सहयोग और मदद किया जिसे हम आजीवन नहीं भूलेंगे मुझे लगा ही नहीं कि हम किसी दूसरे राज्य और अंजान शहर में है, भविष्य में मौका मिला तो फिर आप सभी से मिलने जौनपुर जरूर आयेंगे! आप सभी के समाज मे सेवा की तत्परता देखकर अच्छा लगा कि इतनी रात में भी किसी की मदद के लिए सक्रिय हो गए, नहीं तो पता नहीं हम लोग क्या करते, अच्छा लगा जानकर आज भी ऐसे लोग है! अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार सदैव अपने सराहनीय और नेक कार्यो के लिए शहर में एक सम्मानित स्थान रखता है, ट्रस्ट द्वारा सदैव लोगों की सेवा और ब्लड डोनेशन का कार्य भी करती रहती है!

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान