राज्य मंत्री ने शहर के शाही किले का किया स्थलीय निरीक्षण,जौनपुर महोत्सव की तैयाररियो का लिया जायजा, जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश-

जौनपुर –प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहर के शाही किले का स्थलीय निरीक्षण कर जौनपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मंत्री ने महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक में बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में स्टाल लगाए जाने तथा सामूहिक विवाह के आयोजन, मंच आदि हेतु चिन्हित स्थानों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि तैयारियां ससमय कर ली जाए तथा महोत्सव के दौरान साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। महोत्सव में शासन की योजनाओं के प्रचार हेतु सभी विभागों को निर्देशित कर दिया जाए जिससे आम जन मानस को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। मा0 मंत्री ने सामूहिक विवाह के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक के0 के0 पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रतिनिधि अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम