जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री ने ज़िम्मेदार अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

–जौनपुर– राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई।


              जौनपुर महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक शाही किला में आयोजित होना है। बैठक में मंत्री द्वारा महोत्सव से संबंधित तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें विभागों से संबंधित स्टाल, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क मरम्मत, साफ सफाई, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सामूहिक विवाह के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु कलाकारों के चयन आदि की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएं।

मंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जौनपुर महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।


           जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के द्वारा मंत्री को आश्वस्त कराया गया कि सभी विभागों के समन्वय से जौनपुर महोत्सव से संबंधित तैयारी को ससमय पूर्ण कराते हुए भव्य तरीके से आयोजित कराया जाएगा।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ, परियोजना निदेशक के0के0 पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां