जौनपुर महोत्सव को लेकर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने डीएम व एसपी की मौजूदगी में पत्रकारों से हुए रूबरू

जौनपुर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की गई।


प्रेस वार्ता के दौरान माननीय मंत्री जी ने बताया कि तीनदिवसीय जौनपुर महोत्सव का आयोजन 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक शाही किला में होना है। उन्होंने 10, 11 और 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजन, प्रतिभाशाली खिलाड़ी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जौनपुर महोत्सव के माध्यम से हर स्थानीय कलाकार को मंच मिल सके जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। 11 मार्च को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही भोजपुरी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 12 मार्च को सामूहिक विवाह के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर महोत्सव के दौरान हमने ऐसे सभी कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रयास किया है जिन्हें हम मंच देकर उनके प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के विकास से संबंधी प्रदर्शनी भी लगेगी तथा सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रचार कराया जाएगा जिससे पात्र और वंचित लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न