पी०एम०श्री विद्यालयों एवं खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई संपन्न।


जौनपुर – तिलकधारी महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में पी0एम0श्री विद्यालयों एवं खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव जी, मा0 सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, सहित अन्य द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।


कार्यक्रम की आयोजक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया तथा खेलकूद आयोजन के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया तथा खेल के महत्व के बारे में विस्तृत से बताया साथ ही खेल के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा नौकरियों में चयनित होने के विभिन्न उदाहरण के माध्यम से सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। युवाओं को खेल के प्रति संवेदनशील रहने के लिए भी प्रेरित किया।


मा0 राज्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेलों की उपयोगिता के बारे में बताया तथा तथा खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।


मा0 सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, ने अपने सम्बोधन में बच्चों को खेल में अनुशासन व टीम भावना बनाए रखना की अपील किया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि खेल से बच्चों के सर्वांगीण विकास होता है।
पी0एम0 श्री विद्यालयों प्रतियोगिताओं में तहसील सदर प्रथम स्थान, मड़ियाहॅू द्वितीय, केराकत तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में तहसील मड़ियाहॅू प्रथम स्थान, सदर द्वितीय, शाहगंज तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मा0 राज्य मंत्री, मा0 सांसद राज्यसभा द्वारा सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री इशिता किशोर ने सभी प्रतिभागी बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर एवं डॉ0 गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, महाराजगंज ने किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रामानुज यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न