पति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी पत्नी का तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म बताते हुए सरेण्डर कर दिया।

यह खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी अल्का सिंह व एक सात वर्षीय पुत्र के साथ मियांपुर मोहल्ले में राजकुमार विन्द के मकान में बीते छह मार्च से किराये पर रहते थें। कल शाम को आलोक बीबी बच्चें के साथ होली के लिए बाजार से मार्केटिंग किया था। रात में दोना सामान्य थे लेकिन भोर में उसने पत्नी की हत्या करके बेटे के साथ निकल गया। दोपहर में वह लाइनबाजार थाने पर जाकर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सरेण्डर कर दिया।

थानाध्यक्ष सतीश सिंह अपनी टीम के साथ उसके कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अल्का सिंह का माइका बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में है। सूचना मिलते ही उसकी मां पुष्पा सिंह मौके पर पहुंच गयी। उन्होने बताया कि शादी के बाद से ही आलोक मेरे बेटी को मारता पिटता और प्रताड़ित करता था।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां