होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर 17 मार्च, 2025 (सू0वि0)- जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि कलेक्ट्रेट में इसी प्रकार परम्परागत तरीके से पुष्प के साथ होली खेली जाती है।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुष्प सुंदर है यदि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो हमारा मन भी उसके समान ही सुंदर होगा। उन्होंने सभी से कहा कि हम सभी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अच्छे ढंग से क्रियान्वित करें, पात्र लाभार्थियों के जीवन में पुष्प के भांति ही खुशियां और आनंद लाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास लोग बहुत ही आशा और उम्मीद के साथ आते हैं। होली के इस पावन अवसर पर हम सब संकल्प ले कि जो भी फरियादी हमारे पास आते हैं उनकी शिकायत को पूरी गंभीरता से सुने और शीघ्र अतिशीघ्र उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण कार्यक्रम के तहत जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जिसके लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जनपद के कई विद्यालयों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है, विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य केवल पेंटिंग तक ही सीमित नहीं रहा है अपितु जनपद के बेसिक शिक्षा परिवार ने बच्चों के मनोभाव का भी कायाकल्प किया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष दीपिका विश्वकर्मा के द्वारा रश्मिरथी के पाठ की प्रस्तुत की गई थी जिसकी प्रशंसा मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा आशीर्वाद देते हुए किया गया था। मा0 मुख्यमंत्री जी ने छात्रा दीपिका विश्वकर्मा के माध्यम से सभी बच्चियों को शिक्षा, स्वावलंबन इत्यादि क्षेत्रो में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। गायक रविन्द्र सिंह ’’ज्योति’’, राहुल चन्द्रा, सलमान एण्ड पार्टी के द्वारा विभिन्न होली के पारम्परिक गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी सदर, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण