एग्रोफारेस्ट्री योजनान्तर्गत तैयार होंगे वनीय एवं फलदार पौध

जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा ने बताया है कि लगभग 10 वर्षों से बंद पड़े राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र परमानंदपुर केराकत में एग्रो फॉरेस्ट्री योजना के तहत वन्य पौध एवं फलदार पौधों उत्पादन के लिए हाईटेक नर्सरी की स्थापना की गई है। खाली पड़े प्रक्षेत्र पर लगातार अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिला उद्यान अधिकारी ने प्रयास करके एक हाईटेक नर्सरी की स्थापना करने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें एक यूनिट हाईटेक नर्सरी निर्माण 500 वर्गमीटर में ड्रिप ईरीगेशन के साथ मल्चिंग, एक यूनिट पालीहाउस का निर्माण 500 वर्गमीटर में ड्रिप ईरीगेशन के साथ मल्चिंग तथा एक यूनिट शेडनेट हाउस निर्माण 1000 वर्गमीटर में ड्रिप ईरीगेशन के साथ मल्चिंग कुल 3 एकड़ में ड्रिप ईरीगेशन के साथ मल्चिंग स्थापना की गयी है। शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ किया जाएगा और कृषकों को सरकारी दर पर वनीय एवं फलदार पौध जैसे चंदन, सागौन, यूकेलिप्टस, बॉस, महोगनी, अनार, आंवला, बेल, एपल बेर, अमरूद, पापुलर, नीबू, चीकू, अंजीर, सीताफल, सहतूत, इत्यादि पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे जिला मुख्यालय से काफी दूरी होने के कारण कृषकों को योजनाओं के लाभ मिलने में भी सुविधा होगी। जिससे निश्चित रूप से उन्हें आर्थिक लाभ होगा।
एग्रोफारेस्ट्री से होने वाले लाभ के बारे में बताया है कि प्राकृतिक कार्बन भंडारण और मृदा संरक्षणके माध्यम से जलवाय परिवर्तन के प्रति लचीलापन बढ़ाना। टिकाऊ उत्पादों और बाजार पहुंच को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन देना। एकल फसलों पर निर्भरता कम करके उच्च उत्पादकता और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह