ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास बैठक आज 19 मार्च बुधवार को

पुलिस एलर्ट मोड पर, समाज विरोधी तत्व, पुलिस की रडार पर, होनहार अनुराग यादव की हाल ही मे दबंगों द्वारा की गई हत्या को लेकर पुलिस को सम्वेदनशील होना नितान्त आवश्यक-
जौनपुर—जनपद के धर्मापुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आज 19 मार्च बुधवार को अविश्वास बैठक को लेकर जिला प्रशासन को सम्वेदनशील होना नितान्त आवश्यक लगता हैl। खबर हैं की बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में लेने को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं,जिसके मद्देनज़र पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु किसी भी तरह की शिथिलता बरतना सर्वथा गलत साबित होगा, कारण की हाल ही में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए दबंगो ने होनहार छात्र अनुराग यादव की गला काटकर नृशंस हत्या कर घर का चिराग बुझा दिया था , जिससे शासन- सत्ता पर आरोप- प्रत्यारोप लगाया गया l आज होने जा रहे ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरकार विरोधी लोग मौका मिलते ही किसी भी तरह का हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आएंगे ऐसे में जिला प्रशासन को किसी भी तरह की शिथिलता बरतना सर्वथा घातक होगा l
सूबे के कानून -व्यस्था से खिलवाड़ करने वाले समाज विरोधी तत्वों से पुलिस प्रशासन को कड़ाई से पेश होना चाहिए ,अन्यथा की स्थिति में मौका मिलते ही ऐसे लोग किसी भी तरह का गैरकानूनी हथकंडा अपनाने से बाज नहीं जाएंगे l पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर भी सतर्क नजर रखनी पड़ेगी जो पत्रकारिता के लिबास में छिपे रहकर ,यूपी के सीएम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को साकार करने के विरोध में होकर निहित स्वार्थबस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस की सकारात्मक कार्यवाही की आलोचना कर समाज विरोधी व सरकार विरोधी असामाजिक तत्वों को महिमामंडित करने का काम करने में अपने को गौरवान्वित होते हैं,ऐसे लोगो को भी चिन्हित होना चाहिए जो शासन- सत्ता के लिए नासूर बने लोगों का समर्थन दे रहे हैl जिले की खुफिया तंत्र को भी अलर्ट रहना चाहिए,ताकि लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं का अनुपालन कराने में किसी तरह का अवरोध न हो,जिससे शासन सता के प्रति आमजन में एक अच्छा संदेश जाएl फिलहाल खबर है की जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से अविश्वास बैठक संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां