डीएम ने विकास भवन के विभिन्न पटल का किया औचक निरीक्षण, खामियां देख जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, सहकारिता विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समाज कल्याण विभाग के लेखाकार कमलेश कुमार, स0 क0 अजीत कुमार और अर्जुन सोनकर, ग्रा0 विकास अधिकारी ज्ञानचन्द अनुपस्थित मिले।


सहकारिता विभाग के ग0से0 अजय कुमार सिंह, जिला प्रबंधक/सहकारी पर्यवेक्षक पीसीयू बाल केशव पटेल और कम्प्यूटर आपरेटर सुषमा पाल अनुपस्थित मिली जिस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।


             इसके साथ ही सहायक पटलों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कमचारियों के टेबल पर नेम प्लेट नही लगाया गया है, जिस पर उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में कर्मचारियों के पटल पर नेम प्लेट लगवाना सुनिश्चित किया जाए। समाज कल्याण विभाग के स्तर पर लगभग कुल 2204 पेंशन के आवेदन स्वीकृत करने हेतु लम्बित पाये गये जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और लम्बित पेंशन को 48 घण्टे के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी से लम्बित पेंशन आवेदन पत्रों के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी। जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में साफ-सफाई पाये जाने पर संतोष जाहिर किया गया।


              आज जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध महिला के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गयी थी कि उनका पेंशन नही आ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय समाज कल्याण अधिकारी का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान पाया कि उक्त वृद्ध महिला को पेंशन लगातार प्राप्त हो रही है

। वृद्ध महिला को उनके पेंशन के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए संतुष्ट किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न