जनपद स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन


जौनपुर – क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर (अण्डर-18) बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च, 2025 को सिझवारा फुटबाल मैदान केराकत, जौनपुर में आयोजित कराया जायेगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि 24 मार्च, 2025 की अपरान्ह 5.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में उपस्थित होकर क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय को अथवा मनीष निषाद (8355840980) केराकत को दे सकती है।
           प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2007 के पूर्व की न हो। फुटबाल टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16+1 होगी। जूनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की कुल अधिकतम 08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी साथ ही क्लब की टीमें सचिव/प्रशिक्षक/कप्तान के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के खाते में दिया जायेगा।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम