प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बदलापुर के कमालपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर— – प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी) के0 रविंद्र नायक की अध्यक्षता में विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत कमालपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया।


प्रमुख सचिव के द्वारा केंद्र व राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत गांव में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लाभान्वित लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से राशन के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें नियमित राशन प्राप्त होता है अथवा नहीं जिस पर ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि राशन प्राप्त होता है। उन्होंने निर्देशित किया कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के संदर्भ में जानकारी ली, सरकारी विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। गांव के वयोवृद्ध लोगों से संवाद करते हुए सार्वजनिक समस्याओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। गांव के लोगों द्वारा कुछ स्थानों पर पक्के मार्ग बनाने का अनुरोध किया गया जिस पर प्रमुख सचिव जी ने मनरेगा के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए। एएनएम से स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, आयरन टेबलेट इत्यादि के संदर्भ में जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से अति कुपोषित बच्चों को डी वार्मिंग टैबलेट देने के निर्देश के साथ ही नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रमुख सचिव द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभार्थी तिलकधारी और सद्दाम हुसैन को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। वृद्धापेंशन की लाभार्थी लालता तिवारी, विकलांग पेंशन की लाभार्थी खुशबू और विधवा पेंशन की लाभार्थी निर्मला को प्रमाण पत्र दिया गया। आयुष्मान कार्ड लाभार्थी उषा, बृजेश, अंजू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों सार्थक और राधा का अन्नप्राशन कराया गया तथा सानिया की गोद भराई की गई।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां