जौनपुर में भीषण गर्मी के चलते मृतकों की बढ़ी संख्या रामघाट शवदाह स्थल पर सैकड़ों लाशें पहुंचने पर लकड़ी के दाम हुये दुगुने


शवदाह स्थल पर लगातार शव जलाने के चलते 3 डोमराज की तबीयत बिगड़ी
राम घाट, जौनपुर– पचहटियां में स्थित राम घाट शवदाह स्थल पर भीषण गर्मी होने के कारण इन दिनों मरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। घाट के पास रहने वाले स्थानीय विशाल चौहान ने पंजीकरण कार्यालय से बताया कि बीते गुरुवार की रात से अब तक 300 से अधिक लाशों का शवदाह संस्कार किया जा चुका है जिसमें अधिकतर मरने वालों की भारी संख्या बुजुर्गों की थी। भीषण गर्मी बढ़े तापमान के कारण गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक 300 से अधिक शवदाह किया जा चुका है। वहीं घाट पर अधिक शव आने के कारण लकड़ियों के दामों में भारी वृद्धि देखी गयी। बताया गया कि जहां पिछले दिनों 1 मन लकड़ी के दाम 350 रूपये थे, वहीं लकड़ी की कमी आवक कम होने से वर्तमान में 1 मन की कीमत 600 से 700 रुपए तक पहुंच गया है। दिन—रात सैकड़ों शवदाह होने के कारण घाट पर रहने वाले डोम राजा भी हैरान नजर आये। अन्त्येष्टि स्थल पर शवदाह के लिये स्थान कम पड़ जा रहा है। लाशों के आने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। घाट स्थल पर कई लाशें अन्तेष्टि के लिए लाइन में पड़ी रहती हैं। उधर पंजीकरण कराने वालों की भीड़ कार्यालय पर जुटी हुई है। इस बाबत पूछे जाने पर डोम राजा लखेदु ने बताया कि सामान्य दिनों में 40 से 50 लाशें आती थीं। भीषण गर्मी में बीते गुरवार से अब तक 300 लाशों का लगातार शवदाह करने के दौरान सरमन, रामा, पवन डोमराज की तबियत खराब हो गयी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दिनों कोरोना महामारी से अधिक लाश शवदाह के लिए दिन—रात आ रही है। वाराणसी के गंगा घाट पर शव दाह संस्कार करने की जगह नहीं है। लाशों को लम्बी कतार घाट पर लगी है। उन्होंने बताया कि वाराणसी, आजमगढ़ आदि जनपदों से कई लोग रात में शव लेकर दाह संस्कार करने राम घाट आए थे। 1 जून को वाराणसी में मतदान होने के कारण बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के कारण रामघाट शव दाह स्थल पर अधिक शव आने की सम्भावना जतायी जा रही है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न