चंपारण मीट हाउस का हुआ भव्य उद्घाटन

चंपारण मीट हाउस में शुद्धता स्वच्छता व स्वाद का विशेष ध्यान दिया गया है..

जौनपुर – वाजिदपुर तिराहा निकट वरुण होटल स्थित चंपारण मीट हाउस एंड फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उदघाटन पूर्व
विधान परिषद सदस्य एवं चेयरमैंन जिला सहकारी बैंक के कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह पिंसू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने अधिष्ठाता विनोद कुमार सिंह टेकारी व माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधक डॉ अरविंद सिंह को बधाई दी और कहा कि अब लोगों को महानगरो में जाने की आवश्यकता नहीं होगी,इस चंपारण मीट हाउस में सभी प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। विनोद कुमार सिंह व डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि अब नई शाखा यूनिट ऑफ कठौता चंपारण मीट हाउस आपके शहर जौनपुर में खुल गई है यहां नॉनवेज व वेज के सभी वैरायटी उपलब्ध है। नॉनवेज में जैसे मटन व चिकन राइस,मटन व चिकन हांडी, मटन व चिकन थाली और अंडा करी भी उपलब्ध है,यहां पर अनुभवी कारीगरों द्वारा बनाए गए खाने की उत्तम व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि ऑर्डर देने पर होम डिलीवरी की सुविधा भी है ।

इस अवसर पर टी डी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य एसपी सिंह, शिक्षक नेता रमेश सिंह, राष्ट्रीय नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, आर डी चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, पूर्व सभासद विनय सिंह,राकेश सिंह रामपाल सिंह व अमित कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां