डीएम ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर, बक्शा का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा अस्थायी गो-आश्रय स्थल सादनपुर, बक्शा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल, सोलर प्लान्ट इत्यादि की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।


          जिलाधिकारी के द्वारा गो-आश्रय स्थल में नैपियर घास की खेती को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी, जिसके लिए उन्होने ग्राम प्रधान और खण्ड विकास अधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि इनसे प्रेरणा लेते हुए इसी प्रकार अन्य गो-आश्रय स्थलों में नैपियार घास की बुवाई की जाए , जिससे गोंवशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिल सके और वे स्वस्थ रहे।


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में भूसा दान एवं क्रय हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है। गो-आश्रय स्थल सादनपुर में दाना दाताओं के द्वारा भूसा दान किया जा रहा है तथा भूसा क्रय भी किया जा रहा है जिससे कि पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रहे।
  इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा एक खेत में बकरी चरा रहे किसान रामस्वारथ पाल से संवाद करते हुए उनसे बकरी पालन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को उनके बकरियों का बीमा कराने, और उन्हे बकरी पालन से सम्बन्धी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बकरी पालन हेतु किसानों को लोन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न