डीएम ने निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन का यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। नवीन जिला कारागार बन जाने से कारागार के संचालन में भी गति आएगी। यह करीब 179.79 करोड़ का प्रोजेक्ट है, जो फरवरी 2026 तक पूर्ण होना है। अभी तक लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कार्य की गुणवत्ता के दृष्टिगत थर्ड पार्टी से वेरिफिकेशन भी कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षित प्रगति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर जाकर कार्य की प्रगति देखी, श्रमिकों से संवाद किया तथा कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि कार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापरक होनी चाहिए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां