डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बदलापुर हाईवे पर अवैध कट बन्द न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि पुलिस फोर्स के साथ समन्वय करते हुए तत्काल अवैध कट बंद कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने रंबल स्ट्रीट बनाने और फुट ब्रिज बनाए जाने का एस्टीमेट तैयार कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के द्वारा सैंट पैट्रिक स्कूल के पास सड़क चौड़ीकरण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। पॉलिटेक्निक चौराहा से वाजिदपुर की सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट ,राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत का पालन नहीं किए जाने पर अगली बैठक में उच्च अधिकारियों से कार्यवाही हेतु अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, सीओ सिटी, ईओ जौनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां