पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की विरोध में दिया ज्ञापन

निर्णायक निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा-डॉ प्रदीप सिंह

जौनपुर – पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जौनपुर के पदाधिकारियों द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि हमारी तीन सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन योजना की हूबहू बहाली, निजीकरण का विरोध तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती बहाली शुरू करने से संबंधित है। इसके लिए हम लोग पिछले पांच दिनो से विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर क्षेत्र में कार्य कर रहे थे तथा आज जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ अपनी मांग के समर्थन में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से देश एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। सिरकोनी विकासखंड की अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन सभी विभागों की महिला कर्मचारियों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है जो अन्यायपूर्ण है हम लोग मिलकर संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार दोहरी मानसिकता से कार्य कर रही है। आज सेवानिवृत्त से लेकर सेवारत सभी कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा सहित विभिन्न कर्मचारी हित के मुद्दों पर असहज, सशंकित एवं व्यथित हैं। आगामी समय में विभिन्न मुद्दों पर निर्णायक निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में होम्योपैथिक एवं फार्मासिस्ट संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री रामकृष्ण पाल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उ० प्र० ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव एवं जिला मंत्री तेज बहादुर “राना”, चतुर्थ श्रेणी के संरक्षक सरताज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसरी प्रसाद ,मुफ्तीगंज अध्यक्ष सी पी सिंह, बबलू श्रीवास्तव, दिनेश यादव,अरुण कुमार यादव, विपिन यादव, ज्ञानचंद, अखिलेश यादव, इंद्रसेन, अशोक कुमार,अजय लाल मौर्य,प्रमोद शर्मा, रामलाल पाल,आईटीआई संघ से धर्मेंद्र सिंह,शिव कुमार, निर्मल गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुबाला मौर्य,सुशीला देवी, सविता दुबे,निर्मला यादव,प्रिया गुप्ता आदि सैकड़ो कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सभाजीत यादव ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां