—-डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई संपन्न , जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर 29 अप्रैल – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को वर्षा के पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। वर्षा के दौरान किसी भी दशा में जलजमाव न होने पाए, इसकी भी तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से कितने तालाब भरे हैं इसके संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जितने भी तालाब अभी नहीं भरे गए हैं वह सभी भर दिए जाए।


उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संपर्क मार्ग, खाद्य सामग्री, पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, बिजली आदि की तैयारी संबंधित अधिकारी पूर्ण कर लें, जिससे बाढ़ के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बाढ़ को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहे।


जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत जगह-जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न