जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने के लिए जनपद की प्रत्येक ग्राम स्तर पर 31मई तक सेचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में किसान नए आवेदन के साथ ही ई – केवाईसी,भूमि सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) और आधार सीडिंग इत्यादि का काम करा सकेंगे।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू हुए कई साल बीत जाने के बाद भी कई कारणों से अभी तक अनेकों किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सके इसके लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं, इसी कड़ी में जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के निर्देश पर पीएम किसान योजना के अंतर्गत जनपद की प्रत्येक ग्राम स्तर पर 5 मई से 31 मई 2025 तक सेचुरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत योजना के लाभ से वंचित सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा, इन सैचुरेशन कैंपों में प्रत्येक ग्राम से संबंधित विलेज नोडल अधिकारी (VNO), लेखपाल, जन सेवा केंद्र (सीएससी) के संचालक पंचायत सहायक एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के समन्यवक उपस्थित रहेंगे। ऐसे किसान जो योजना की पात्रता रखते हैं परंतु योजना अंतर्गत आवेदन नहीं कर पाए हैं उनके नए आवेदन सीएससी केंद्रों पर हो सकेंगे।


किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) तैयार करवाने के कार्य को अनिवार्य किया गया है,योजना के तहत किसानों को जारी की जाने वाली आगामी किस्तें उन्हें किसानों को मिलेंगे जिनके पास फार्मर आईडी होगी, अभी तक जिन किसानों द्वारा फार्मर आईडी तैयार नहीं करवाई गई है वे कैंप में जाकर अथवा सीएससी पर संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री (आईडी)अनिवार्य रूप से बनवाएं अन्यथा आगामी किसान सम्मन निधि सहित सरकार की अन्य योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।


उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि सेचुरेशन कैंप में लाभार्थी किसान ई – केवाईसी, भूमि सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री (आईडी) एवं आधार सीडिंग (डीबीटी इनेवल) इत्यादि कामों को करवा सकेंगे, जिससे किसानों को आगामी किसान सम्मान निधि की किस्तों सहित सरकार की अन्य योजनाओं यथा, केसीसी, फसलबीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य, सब्सिडी पर कृषि निवेशों का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न