पीयू में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छात्राओं ने मनाया जश्न


कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्‍योमिका की फोटो लेकर किया अभिनन्दन

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्राओं ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के अदम्य साहस पर चर्चा की गई. छात्राओं ने कहा कि उन्हें देश की बेटी होने पर गर्व है.


मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की आज छात्राओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह की फोटो लेकर अभिनन्दन किया है और आतंकवादियों को यह यह संदेश दिया है कि इस देश की महिलाएं उनके इरादों को नाकाम करने के लिए काफी है.


उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि मातृ शक्तियों पर भरोसा किया गया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए जिम्मेदारी दी गई. मातृ शक्तियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अगर मौका मिले तो दुश्मनों के खेमे में घुसकर गोले भी बरसाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उत्तर प्रदेश सरकार में मिशन शक्ति का जिस तरह अभियान चलाया उसका उद्देश्य यही है कि महिलाओं को प्रत्येक जगह उचित अवसर दिया जाए.

उन्होंने कहा कि हमारे देश में मां दुर्गा पूजी जाती हैं और वह राक्षसों नाश करतीं है इसी तरह इन महिलाओं ने आतंकियों को नष्ट करने का कार्य है.संकाय भवन में आयोजित इस अभिनन्दन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की छात्राएं शामिल हुई.

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां