डीएम की अध्यक्षता में थाना सिकरारा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में थाना सिकरारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी के समक्ष कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से पांच 05 का निस्तारण किया गया और शेष शिकायतो पर संबंधित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धी तथा गंभीर प्रकरण की शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    जौनपुर — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के…

    Continue reading
    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी जौनपुर जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र आई.ए.एस. के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    जिलाधिकारी ने पात्रों को बाँटे वरासत/ स्थानांतरण के शस्त्र लाइसेंस

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन