प्रगति के पथ पर उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रथम मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी वर्ष-2025 का आयोजन वाराणसी में किया गया

  जौनपुर –  जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा बताया गया कि 14 मई 2025 को प्रथम मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी वर्ष 2025 का आयोजन गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट वाराणसी में किया गया। जिसमें वाराणसी, आजमगढ़, विन्धायचल मण्डल के अधिकारी, कर्मचारी व सम्मानित कृषको जनप्रतिनिधियो एवं आगुन्तको द्वारा कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया।


               कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ0प्र0 श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। मण्डलीय उन्नयन गोष्ठी के मौके पर विभागीय सेवानिवृत्त कार्मिको एंव बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीनो मण्डलो में स्थित जनपदो के कृषको व सेवानिवृत्त अधिकारियो, कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।

जिसमें जनपद जौनपुर के उद्यान विभाग में उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए सुरेन्द्र नाथ सिंह, सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक व प्रगतिशील कृषक अनिल कुमार यादव को सम्मानित किया गया।

अनिल कुमार यादव द्वारा जनपद में स्वयं के प्रक्षेत्र पर आम के 138 प्रजातियो, अमरूद की विभिन्न प्रजातियो, चीकू, सेब, फालसा लीची, विभिन्न प्रकार के मशाले की बागवानी की जा रही है। जिसमें विभाग द्वारा अनुदानित ड्रिप सिंचाई संयंत्र स्थापित कर सिंचाई की जा रही है।
                 मण्डलीय गोष्ठी में अपर मुख्य सचिव उद्यान बी0एल0मीणा, मण्डलायुक्त वाराणसी, संयुक्त निदेशक शाकभाजी, व तीनो मण्डलो के उपनिदेशक उद्यान एंव समस्त जनपदो के जिला उद्यान अधिकारी, कर्मचारी व कृषको द्वारा भारी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां